कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ चिंता ग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति तो बेहतर रहेगी, लेकिन आपको निवेश संबंधी कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आप यदि धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह अच्छी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य से धन संबंधित मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में अत्यधिक मेहनत करनी होगी।