कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। दोस्तों के साथ मुलाकात से आपको सुकून मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको अपने अत्यधिक बढ़ते हुए खर्चों की ओर ध्यान लगाना होगा और बजट प्लान करके चलना बेहतर रहेगा। आप मित्रों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे,लेकिन अविवाहित जातकों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। जो लोग विदेश में जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपका अपनी माताजी से कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है।