कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप संतान के भविष्य को लेकर चिंतित चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता दूर होगी और सन्तान को आज किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में लोग आपके दिए गए सुझावों का पूरा मान रखेंगे, जिसे देखकर आपको खुशी होगी, लेकिन आपके पैरों में दर्द आदि की कोई समस्या व चोट चपेट भी लग सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।