कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको बेवजह के कामों के कारण तनाव बना रहेगा। उलझनों में रहने के कारण आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को कंरु और किसे ना कंरु। आपको अत्यधिक काम रहने के कारण कुछ मौसमी बीमारियां भी परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों में जमकर मेहनत करेंगे, तभी आपके सभी काम पूरे होंगे। किसी काम को लेकर आपको चिंता रहेगी, जिस कारण आपका काम करने में मन भी कम लगेगा। आपसे कार्यक्षेत्र में यदि कोई गलती हो, तो आप उसमें अपने बॉस से तुरंत माफी मांगे, नहीं तो वह बढ़ सकती है।