कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि माता-पिता से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होगी, लेकिन आपको लोगों की बातों को सुनना व समझना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी की बातों में आकर किसी बडे निवेश को कर सकते हैं, जो बाद में आपको समस्या देगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो वह उनके सीनियर्स की मदद से दूर होंगी। नई नौकरी में प्रयासरत लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है।