कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है और यदि आप किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप बिजनेस में कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपके कामों पर असर पड़ सकता है। माताजी से आपका कोई वाद विवाद पनप सकता है, जिसमें आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।