कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामलों में बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने व्यवहार के कारण लोगों के बुरे बन सकते हैं। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेशो से व्यापार कर रहे लोग किसी डील को बहुत ही सोच विचार कर फाइनल करें। आपका अपने भाई व बहनों से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी के कामों में कुछ समस्याएं आएंगी जिन्हें आप दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे।