कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे व प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आपको किसी यह कहने में आकर निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। यदि आपकी किसी नयी संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा थी, तो वह भी पूरी होगी। आप दिन का कुछ समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आपके अंदर निर्भीकता का भाव बना रहेगा तथा साहस पूर्वक आप अपनी समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें अपने साथी से बातचीत करते समय सावधान रहना होगा।