कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी आज कुछ प्रियजनों से भेंट होगी।सरकारी कामों में आपको ढील देने से बचना होगा। आपको किसी पुरानी योजना से अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। व्यवसाय में योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। आपको किसी काम को लेकर सोच विचार अवश्य करना होगा। संतान की संगति के ओर आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वे किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपने यदि पहले कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।