कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आप अच्छे मूड में रहेंगे और अपने परिजनों के लिए कुछ भला सोचेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने अधिकारियों से किसी काम में उलझने से बचना होगा। तभी वह किसी अंजाम तक पहुंच पाएंगे। छोटे व्यापारियों को किसी डील को फाइनल करने के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। यदि आप किसी नयी संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उसके लिए कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा,नहीं तो वह आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है। आपको अपने किसी भविष्य में किए गए कार्य के लिए परिजनों से माफी मांगने पड़ सकती है।