कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय के नए नए स्त्रोत दिलाने वाला रहेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको परिवार में किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कह पाएंगे। यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद हो, तो आप उसमें धैर्य बनाए रखें। आपकी आय बढ़ने से आपके कुछ खर्च भी बढ़ सकते हैं, लेकिन आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर विचार विमर्श अवश्य करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।