कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने आस पड़ोस में लोगों को किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें, जिससे आपके पुण्य कार्य में वृद्धि होगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं, जिसमें आप अपने धन का कुछ हिस्सा भी लगाएंगे। आपके वरिष्ठ सदस्य यदि कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आप अपने पारिवारिक समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिन्हें आपको दूर करने की कोशिश करनी होगी। माताजी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करें।