कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके आस पड़ोस में यदि आज कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें चुप रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी।