कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपका दिमाग कुछ क्रिएटिव काम की ओर बढ़ेगा, जिनसे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। यदि रुपये-पैसे से संबंधित कोई समस्या चल रही है, तो वह सायंकाल तक हल होगी। कोई दोस्त यदि आज आप से उधार मांगे, तो बहुत सोच विचार कर देना बेहतर रहेगा। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या को लेकर आप चिंतित रहेंगे।