कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope): कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। वाहन आज आप संभालकर चलाएं। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी की प्राप्ति होने से घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपका कोई काम विरोधी आज बनते बनते बिगाड़ सकते हैं। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है, जिसकी प्रतीक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद काम मिलने से आप उसे समय से पहले पूरा करके देंगे।