कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है और आप अपनी मेहनत से काम करके वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी अभी तक आपके पास कमी है। नौकरी में कार्यरत लोगों के विरोधी उनकी समस्याओं को बढ़ाने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने को मौका मिल सकता है। लेन-देन के मामले में आप अस्पष्टता बनाए रखें। किसी से भी धन उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।