कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा,लेकिन कुछ खर्चों से आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई संतोषजनक बात पता चलेगी। आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय उनकी बातों को समझना होगा,तभी आप ऐसी लड़ाई झगड़े को होने से बचा पाएंगे। व्यापार में यदि आप किसी नई योजना को लांच करना चाहते हैं,तो उसमें किसी से भी सलाह मशवरा करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको गलत सलाह दे सकता है।