कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। भागदौड़ रहने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपके काफी काम समय से पूरे नहीं होंगे। नौकरी में आप अपनी जिम्मेदारियों में ढील देने के कारण समस्या में आ सकते हैं। आपके बॉस आपसे नाखुश रहेंगे। आप किसी बात को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर करें तो उसमें लिखा पड़ी अवश्य करें। आप अपने माता-पिता से पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना है।