कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और धन-धान्य में वृद्धि होगी। आपको किसी जोखिम भरे कार्य को करने से बचना होगा। आदर व सम्मान का भाव आपके अंदर बना रहेगा। आपकी धर्म व आध्यात्मिक के कार्यों के प्रति आपकी रुचि रहेगी, जो लोग राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत है, उन्हें किसी बडे पद पर काम करने का मौका मिलेगा और दोस्तों के साथ आज किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और मौज मस्ती करेंगे।