कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं, लेकिन आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको जो भी काम मिलेगा, उसे समय से पहले पूरा कर देंगे, जिससे आप खुश रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आप किसी प्रॉपर्टी का सौदा बहुत ही सोचसमझ कर करें। आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं।