कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी अजनबी पर भरोसा थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।