कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। धर्म के कार्यों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपको किसी आवश्यक कार्य को जल्दबाजी में पूरा करना होगा,लेकिन परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित फैसला बहुत ही सोच विचार कर लें तो आपको लिए बेहतर रहेगा। कुछ खर्चों से आप परेशान रहेंगे। आपको अपने परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। आपकी कोई पिछली की गई गलती से आपको सबक लेना होगा। किसी निवेश में आप उसकी पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें,तो बेहतर रहने वाला है। जो लोग धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़े हैं,उन्हें नाम व शोहरत कमाने का मौका मिलेगा।