कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप संतान की परीक्षा के नतीजों को लेकर परेशान रहेंगे और उनके लिए भागदौड़ करने में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपकी कुछ अनबन रहेगी,जिसके कारण वह नाराज हो सकती हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति प्राप्त होगी,जिसके बाद परिवार के सदस्य उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। भागदौड़ अधिक होने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा और आपको कुछ सिर दर्द,बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।