कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। जीवन साथी को कहीं सैर सपाटे पर लेकर जा सकते हैं। आपको धन व्यय करने से पहले कुछ दिन भविष्य के लिए भी संचय करना बेहतर रहेगा। जो लोग किसी व्यवसाय संबंधित यात्रा पर जाएंगे, उनके पराक्रम में वृद्धि होगी। पारिवारिक बिजनेस में लंबे समय से मंदी आने के कारण यदि किसी व्यक्ति से सलाह ले, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो बेहतर रहेगा।