कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको यदि संतान के करियर के चिंता सता रही थी, तो वह आज दूर होगी। आप किसी काम के लिए परिवार के सदस्यों से सलाह अवश्य करें। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना भी पूरा होगा। व्यस्त रहने के कारण भी आप परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।