कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। दीर्घकालीन योजनाओं में आप आगे बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आप किसी कार्य को करने के लिए पूरा संकल्प लें। यदि आपके काम में कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह भी दूर हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़ा आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको परेशान करेगा। आपको अपने किसी रुके हुए काम को लेकर मदद मांगनी पड़ सकती है।