कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आपको कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा, जो आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई दूर रह रहा परिजन आपसे मिलने आ सकता है। आपको किसी यात्रा पर जाते समय जरूरी कागजातों को संभालकर रखना होगा। आपको किसी नये काम में बहुत ही देखभाल कर धन लगाना होगा।