कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचें। यदि आपका धन कही फंसा हुआ था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं। आप किसी अनजान व्यक्ति से हाथ मिलाकर कोई काम ना करें। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपके अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं।