कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर निर्णय लेने के लिए रहेगा। अपनों के साथ विश्वास बनाए रखेंगे। यदि आप किसी से कोई बात बोले, तो उसमें विनम्रता बनाए रखें। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर अच्छा खासा धन खर्च होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपने रूटीन में बदलाव न लाएं। किसी सरकारी योजना में धन लगाने से पहले आप उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। आपको परिवार में लोगों की बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो उसमें आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं।