कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको परिस्थितियों को देखकर चलने की आवश्यकता है और आप किसी काम को लेकर अति उत्साहित ना हो। यदि आपने किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो आपको समस्या हो सकती है। आप अपनी मेहनत व लगन से कार्यक्षेत्र में एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।