कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय में आप कोई गलत निवेश न करें और कुछ विशेष कर देखने की कोशिश में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके व्यवहार के कारण आपके साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको कोई मन मुताबिक काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप यदि किसी वाद विवाद में पड़े, तो वह आपके लिए कानूनी हो सकता है। आपसे कार्यक्षेत्र में कोई गलती हुई थी, तो उसके लिए आपको माफी मांगनी पड़ सकती है।