कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी के लिए अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती हो सकती है। परिवार में यदि कोई पुराना वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे धन संबंधित मदद मांगने आ सकता है। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आएं, नहीं तो वह आपको किसी काम का झांसा दे सकते हैं।