कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें,नहीं तो आपको उसे चुकाना मुश्किल होगा। आप संतान से किए हुए वादे को पूरा करने पर पूरा ध्यान दें,नहीं तो वह आपसे नाराज होगी। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।