कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप अपने प्रियजनों की सेहत के प्रति चिंतित रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को उनका कोई साथी अपनी बातों में बहला-फुसलाकर कार्य नहीं करने देगा,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। यदि आपने पहले कभी निवेश किया था,तो वह आज आपको दुगना होकर वापस मिलेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित आप कुछ समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। नवविवाहित जातक आज कहीं डिनर डेट पर जा सकते हैं।