कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप कुछ नया करने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे, लेकिन इनके साथ-साथ आप किसी से धन उधार ना ले, नहीं तो समस्या हो सकती है और यदि आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर आप अपने मित्रों से बातचीत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे, जहां पर अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।