कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई संतोषजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यापार में आपका अपने साझेदार से वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसमें आपको अपनी बात पर अड़े रहना बेहतर रहेगा नहीं तो वह आपको किसी गलत कार्य की ओर मोड़ सकते हैं। आपके यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी,क्योंकि आपको कोई बेहतर अवसर आ सकता है। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे है,तो उसमें आपको उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा।