कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने रुके हुए कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप अपने मित्रों से बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके साथ कोई धोखा कर सकता है, जिनसे आपको सावधान रहना होगा और आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको समस्या हो सकती है। आपके किसी पूर्व में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछतावा होगा। परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई राह दिखाएं, तो आपको उस पर चलना बेहतर रहेगा।