कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको किसी काम को लेकर धैर्य बनाकर चलना होगा, तभी आपके काम पूरे होंगे, नहीं तो वह अधूरे रह सकते हैं। आपको किसी महत्वपूर्ण काम पर पूरा ध्यान देना होगा। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए काम में सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना होगा, क्योंकि बेवजह के कामों में घुसने के कारण आपका ध्यान इधर-उधर लगेगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।