कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपके महत्वपूर्ण लक्ष्य सफल होंगे। संतान घर से दूर शिक्षा ग्रहण करने के लिए जा सकती है। आपकी आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलती दिख रही है। आप सभी मामलों में एक्टिव रहेंगे,जिससे आपके शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे,लेकिन आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। पिताजी को कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपके कुछ सरकारी काम अटक सकते हैं,जिनमें आपको किसी व्यक्ति की मदद की आवश्यकता होगी।