कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आप अपने पिताजी से कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि किसी कानूनी मामले में आपने किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह किया तो, वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है और कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने के कारण आपके अधिकारी आपके प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैं। आपको किसी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।