कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा,जिनको लेकर आप परेशान भी हो सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से आपके हाथ कोई प्रॉपर्टी लग सकती है। ईश्वर की कृपा से आपके बहुत सारे काम बनने की पूरी उम्मीद है,लेकिन यदि परिवार के किसी सदस्य से आपका कोई वाद विवाद चल रहा है,तो आपको उसे समाप्त करने की कोशिश करनी होगी। आप घर के जरूरी कामों में भी हाथ बढाएंगे,लेकिन बढ़ते खर्चों को लेकर आपको कुछ मानसिक तनाव भी रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे,लेकिन आपको कोई धन संबंधित समस्या हो सकती है।