कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपको जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपना काम दूसरे पर ना टालें, नहीं तो कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है, जिसका खामियाजा आप को भुगतना पड़ेगा। व्यापार कर रहे लोगों की डूबी हुई रकम उनको प्राप्त हो सकती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको किसी योजना को आज अपने मित्रो से पूछ कर करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक सूचना मिल सकती है। आपका कोई मित्र आज आपके घर दावत पर आ सकता है, जिससे आपका कुछ धन खर्च भी बढ़ सकता है।