कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी कोई पुरानी देनदारियों आप चुका सकते हैं,जिसके कारण आप को शांति मिलेगी व अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे,लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप को धोखा मिल सकता है,जो आपकी परेशानी का कारण बनेगा। आपको अपनी माताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा,क्योंकि उनके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो,तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।