कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अकस्मात में गिरावट होने के कारण आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे। व्यवसाय में आपके पार्टनर से कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान से आप किसी बात को लेकर बहस बाजी हो सकती है। किसी काम को लेकर आपको तनाव बना रहेगा।