कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। यदि आप बिजनेस संबंधी कामों को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह समस्या आपकी सही हो जाएगी। पिताजी से आप अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों का साथ आपको भरपुर मात्रा में मिलेगा और आप मिल बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं का समाधान खोजेंगे। यदि आप किसी बैंक व्यक्ति संस्था आदि से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है।