कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपको परिवार के सदस्यों से किसी पुरानी गलती को लेकर माफी मांगनी होगी। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कोई बदलाव किया, तो वह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकता है। आंखों से संबंधित यदि समस्या हो, तो उसमें आप डाक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलती दिख रही है, लेकिन आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।