कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे किसी भी लड़ाई झगड़े को बातचीत से सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके संबंधों में यदि कुछ दरार आ गई थी, तो वह आज दूर होगी। आपको आज किसी काम की चिंता सता सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है।