कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है और व्यक्तिगत संबंधों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय ना लें। राजनीति में कार्यरत लोग किसी तर्क वितर्क में पड़ सकते हैं। परिवार में माहौल उत्साह जैसा रहेगा, जिससे आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। आप किसी पारिवारिक समस्या को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन वह वरिष्ठ सदस्यों की मदद से आसानी से दूर हो सकते हैं। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा।