कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। कारोबार कर रहे लोगों को अपने कामों को लेकर प्लानिंग करके आगे बढ़ना होगा। आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटक रही थी, तो वह भी पूरी हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।