कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों को हैरान करेंगे और माता-पिता को आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटका आने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा और आपकी स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारियां देंगे, तो वह उन पर खरी उतरेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको किसी काम को लेकर यदि तनाव बना हुआ था, तो वह आज दूर होगा।